मैहर के दो सड़क हादसों में एक नाबालिग की मौत:स्टेट हाईवे 11 और NH-30 पर दो लोग गंभीर घायल

गुरुवार को मैहर और अमरपाटन क्षेत्र में स्टेट हाईवे 11 और नेशनल हाईवे 30 पर दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन घटनाओं में एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहला हादसा स्टेट हाईवे 11 पर मैहर के ग्राम सोनवारी के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार CG 04 ND 8922 और बाइक की टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार सूर्यभान सिंह (32 वर्ष) और राधा कृष्ण सिंह (33 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक गिरफ्तार सोनवारी के सरपंच पति उमाकांत उपाध्याय ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के लिए सड़क से नीचे उतरा था। वापस सड़क पर चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से कार बाइक से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है। नाबालिग ने मौके पर तोड़ा दम दूसरी घटना अमरपाटन के नाद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 30 पर ग्राम रिगरा पेट्रोल पंप के पास हुई। यहाँ एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने बाइक MP 19 ZE 8587 को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार संदीप रावत (14 वर्ष), पिता अच्छेलाल रावत, निवासी कंचनपुर, की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही देहात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल अमरपाटन भेजा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *