मैहर पुलिस ने 34 मवेशी मुक्त कराए:तस्करी करते ट्रक पकड़ा; दो आरोपी गिरफ्तार, मालिक पर केस दर्ज

मैहर पुलिस ने सोमवार को 34 मवेशियों से भरा एक ट्रक जब्त किया और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वाहन मालिक को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे कंट्रोल रूम मैहर से सूचना मिली थी कि एक टाटा डीसीएम ट्रक (MP 53 GA 4361) में भैंस और पड़वा को क्रूरतापूर्वक भरकर गोविंदगढ़ से बेला की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर उप निरीक्षक नागेश्वर प्रसाद मिश्रा ने अपनी टीम के साथ गुजरा टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की और ट्रक को रोका। ट्रक रुकते ही चालक और उसका साथी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। इनको किया गिरफ्तार पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान अल्ताफ खान (35) और इलताक खान (28), दोनों निवासी ग्राम छवारी, थाना मझौली, जिला सीधी के रूप में बताई। गवाहों की उपस्थिति में ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें दो तलों में ठूंस-ठूंसकर 28 पड़वा और 6 भैंस, कुल 34 मवेशी अत्यंत क्रूरतापूर्वक भरे हुए पाए गए। पूछताछ में सामने आया कि वाहन मालिक और मवेशी व्यापारी मुबारक खान द्वारा इन मवेशियों को कसाईघरों में वध कराने के उद्देश्य से अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। 20 लाख से ज्यादा की जब्ती पुलिस ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ), मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192, 130/177(3) के तहत मामला दर्ज कर ट्रक और मवेशियों को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए ट्रक की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए और मवेशियों की कीमत लगभग 5.50 लाख रुपए बताई गई है। मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेन्द्र कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर उप निरीक्षक नागेश्वर प्रसाद मिश्रा, प्रधान आरक्षक इच्छालाल तिवारी तथा आरक्षक आशीष मिश्रा और विवेक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *