मैहर में ऑटो पलटने से दो श्रद्धालु गंभीर, सतना रेफर:डिवाइडर से टकराने के बाद जूते की लेस बांध रहे शख्स पर पलट गया था ऑटो

मैहर में देवी जी रोड पुलघटा के पास डिवाइडर से टकराकर एक ऑटोरिक्शा जूते की लेस बांध रहे शख्स के ऊपर पलट गया। हादसे में उसे तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन ऑटो में सवार दो लोगों को काफी चोट आई है। उन्हें सतना रेफर किया गया है। घटना बुधवार रात 12.15 बजे की है। पुलिस के मुताबिक सतना निवासी अतुल केवट (32 वर्ष) एवं विनीत मांझी (28 वर्ष) ऑटो पलटने से गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को पहले मैहर के सिविल अस्पताल लाया गया। बाद में सतना रेफर कर दिया गया। दोनों लोग ऑटो से शारदा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। वहीं जो शख्स शारदा मंदिर से पैदल रेलवे स्टेशन जा रहा था। उसका नाम पता नहीं चला है। हादसे में उसे चोट नहीं आई है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *