मैहर में नए साल पर जश्न:मां शारदा के धाम में भक्तों का लगा मेला; देर रात से ही लग गई थी लंबी कतारें

मैहर में नए साल पर मां शारदा के दरबार मे भक्तों का मेला लगा हुआ है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन के लिए देर रात से ही लाइन में खड़े हो गए थे। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। कड़कड़ाती ठंड पर भारी आस्था मां शारदा के दर्शन के लिए मंगलवार की रात से ही ठिठुरन भरी ठंड में भक्तों की लंबी लाइनें देखी गई। प्रशासन ने ठंड की वजह से जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की। हालांकि, मंदिर पहुंचकर पहला दर्शन करने की अभिलाषा ने श्रद्धालुओं के कदम अलाव के पास नहीं रुकने दिए। सुबह 4 बजे पहली आरती हुई मां शरदा की नए साल की प्रथम आरती सुबह 4 बजे हुई। प्रधान पुजारी पवन महाराज ने मां की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर माई की आरती उतारी गई। आरती के बाद भक्तों को दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश दिया गया। चप्पे-चप्पे की निगरानी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते पूरे मेला परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों की निगरानी थी। श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। 4 पहिया वाहनों को मंदिर परिसर से डेढ़ किलोमीटर पहले पार्किंग एरिया में रोक दिया गया। जिससे पैदल चलने वालों को असुविधा न हो। देर रात तक करीब 2 लाख दर्शनार्थियों के मैहर आने की उम्मीद है। कलेक्टर-एसपी ने दी शुभकामनाएं जिले की मुखिया कलेक्टर रानी बाटड और एसपी सुधीर अग्रवाल ने मैहर की जनता के अलावा यहां आए श्रद्धालुओं को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा- मां शारदा नए साल पर सभी की मनोकामना पूरी करें। साथ ही मैहर का विकास हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *