मैहर में बेकाबू कार नहर में गिरी, चालक लापता:SDM ने नहर का बहाव बंद कराया; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मैहर जिले की रामनगर तहसील के बरहा टोला क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में एक बोलेरो नहर में गिर गई। वाहन चालक मोतीलाल कुशवाहा, जो सुहिला गांव के निवासी हैं, लापता हो गए हैं। उनकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, मोतीलाल कुशवाहा रीवा से बुकिंग के बाद देर रात अपने घर लौट रहे थे। जब वे निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल भी बंद मिला, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान, बरहा टोला नहर पुल के पास सड़क किनारे बोलेरो के क्षतिग्रस्त पुर्जे और दुर्घटना के निशान मिले। इसके बाद परिजनों ने बोलेरो के नहर में गिरने की आशंका जताते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, रामनगर एसडीएम ने नहर का बहाव अस्थायी रूप से बंद करने के लिए पत्र लिखा। रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी शनिवार दोपहर को नहर का बहाव रोके जाने के बाद, गोताखोरों और रेस्क्यू टीम की मदद से लापता चालक मोतीलाल कुशवाहा की तलाश के लिए अभियान शुरू किया गया। यह हादसा उनके घर से लगभग 3 किलोमीटर पहले बरहा टोला के पास हुआ था। फिलहाल, मोतीलाल कुशवाहा की तलाश जारी है और प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर राहत एवं खोजबीन कार्य का समन्वय कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *