मैहर में 3500 मीटर लंबी चुनरी निकाली, नया रिकॉर्ड बना:गौरव दिवस पर 5 किमी पैदल चलकर माता को चुनरी चढ़ाई

मैहर जिले में 4 और 5 अक्टूबर को गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 3500 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकालकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। लगभग 6 हजार लोगों ने 5 किलोमीटर पैदल चलकर मां शारदा को यह चुनरी अर्पित की। यह चुनरी यात्रा मैहर जिले की स्थापना के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर इस यात्रा को सफल बनाया। यह नया रिकॉर्ड पिछले 2800 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ता है। इससे पहले, मैहर जिले ने अपनी पहली वर्षगांठ पर भी इतिहास रचा था। तब 11 हजार स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक साथ राष्ट्रगान का गायन कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया था। इस कार्यक्रम में मैहर की प्रभारी मंत्री राधा सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। चुनरी यात्रा त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां शारदा मंदिर के गर्भ गृह तक पहुंची। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते और माता के जयकारे लगाते हुए पहाड़ी रास्ते से मंदिर पहुंचे। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई थी, साथ ही खाने-पीने की व्यवस्था और मेडिकल टीमें भी तैनात की गई थीं। चुनरी यात्रा की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *