मैहर में 6 दिन से लापता नाबालिग का मिला शव:पुलिस ने पीएम के लिए भेजा, भैंस चराने गई थी

ताला थाना क्षेत्र के पपरा जंगल में एक नाबालिग किशोरी का शव नाले से बरामद किया गया है। किशोरी बीते एक सप्ताह से लापता थी। मृतका की पहचान कंदहली निवासी 17 वर्षीय दुर्गा यादव, पिता रामकलेश यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुर्गा यादव 17 जनवरी को घर से भैंस चराने के लिए जंगल गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो ताला थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक सप्ताह की लगातार तलाश के बाद पपरा जंगल के भीतर एक नाले में किशोरी का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शव की स्थिति को देखते हुए किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की मां राम बाई ने बताया कि दुर्गा पांच भैंस लेकर चराने गई थी। शाम तक वापस न आने पर तलाश की गई। भैंसें मिल गईं, लेकिन बेटी नहीं मिली, जिसके बाद ताला थाना में सूचना दी गई थी। थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *