मॉडल टाउन एक्सटेंशन में पानी की पाइपलाइन कार्यों का उद्घाटन किया

आत्म नगर हलके से विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने मॉडल टाउन एक्सटेंशन डी ब्लॉक में पानी की पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इस परियोजना पर लगभग 25.37 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छता सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार करेगी, क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाएगी और अपग्रेड किया गया सिस्टम निवासियों को साफ पानी और अधिक भरोसेमंद सप्लाई प्रदान करेगा। विधायक सिद्धू ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार की पहली प्राथमिकता है कि लोगों को साफ पानी और बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। विधायक सिद्धू ने बताया कि हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मोहल्ला क्लिनिक, बेहतर सड़कें, साफ पानी के लिए पाइपलाइन बिछाने का काम, बुजुर्गों के बैठने के लिए अच्छी बेंचें, और साफ-सुथरे सुंदर पार्कों का विकास तेजी से चल रहा है। इस अवसर पर उनके साथ समीर कल्याण, सहज कक्कड़, प्रधान ओमपाल थप्पड़, कमल गुप्ता, सुखपाल सिंह बबलू, कौशल कुमार, अश्वनी पासी, पंडित राकेश कुमार, रंजीत सिंह, राकेश कुमार जोगी, तरलोचन सिंह, वेद प्रकाश, प्रवेश महाजन और शाम जी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *