मॉडल टाउन क्लब के चुनाव की तैयारी, डीएस चावला बने चुनाव समिति के चेयरमैन

लुधियाना| शहर के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मॉडल टाउन क्लब में कई वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर चुनाव होने जा रहे हैं। इसी क्रम में क्लब के आगामी चुनावों को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए डी.एस. चावला को चुनाव समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। मॉडल टाउन क्लब के अध्यक्ष मनजीत सिंह देओल ने अन्य वरिष्ठ सदस्यों और कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से डी.एस. चावला को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर क्लब के कई सीनियर सदस्य भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष मनजीत सिंह देओल ने कहा कि मॉडल टाउन क्लब शहर की एक ऐतिहासिक संस्था है और यहां निष्पक्ष व लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव कराना सभी सदस्यों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद हो रहे इन चुनावों को लेकर क्लब के सदस्यों में खासा उत्साह है। चुनाव समिति के चेयरमैन बनाए गए डी.एस. चावला ने इस जिम्मेदारी के लिए क्लब अध्यक्ष और कार्यकारिणी का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और नियमों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *