लुधियाना| कश्मीर में हाल ही में आतंकियों द्वारा मारे गए निर्दोष लोगों की याद में मॉडल टाउन मार्केट के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला। मार्च के माध्यम से सभी ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश में बढ़ते आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की मांग की। इस मौके पर दलजीत सिंह टक्कर ने कहा कि जो निर्दोष लोग आतंकवादियों के निशाने पर आए हैं, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। । इस श्रद्धांजलि समागम में अमरीक सिंह बॉबी, विजय गांधी, रिंकू पासी, हरमीत सिंह, राकेश और बिट्टू बलबीर सहित कई स्थानीय निवासी और समाजसेवी शामिल हुए।


