मॉडल टाउन मार्केट में पहल : 60 स्पीकर्स से सुबह गुरबाणी, शाम को मधुर संगीत बजेगा

जालंधर| मॉडल टाउन शॉप कीपर वेलफेयर एसोसिएशन ने मार्केट को एक नई पहचान देने के लिए 60 स्पीकर्स लगाए हैं। इनपर रोज सुबह गुरबाणी कीर्तन और शाम को सुकून देने वाला संगीत सुनने को मिलेगा। मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल ने बताया कि पहल का उद्देश्य बाजार में आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों को शांत, सकारात्मक और आनंददायक वातावरण दिलाना है। संगीत और गुरबाणी से न केवल मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि बाजार की रौनक भी बढ़ेगी। दुग्गल ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में सबसे पहले साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करना रहा, ताकि जालंधर शहर के प्रमुख और प्रतिष्ठित बाजार मॉडल टाउन में आने वाले लोगों को एक स्वच्छ और व्यवस्थित माहौल मिल सके। इस मौके पर चेयरमैन लखबीर सिंह लाली घुम्मन, वाइस चेयरमैन सुखबीर सिंह, उपप्रधान रमेश लखनपाल, महासचिव सुखविंदर सिंह नंदरा, कैशियर एसपी सिंह ढींगरा, रोबिन, दिवज्योत सिंह, मनोज मेहता, पैट्रन विजय खुल्लर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *