रांची| राज्य सरकार द्वारा संचालित 82 झारखंड मॉडल विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के पाठ्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के अंतर्गत संचालित झारखंड मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जैक ने जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 21 फरवरी तक झारखंड अधिविद्य परिषद की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 01 अप्रैल 2026 को न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए।


