मॉडिफाइड बाइक के साइलेंसर जब्त, 4 हजार के चालान बनाए:छिंदवाड़ा में बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग करने वालों के चालान काटे

छिंदवाड़ा में गुरुवार की शाम यातायात पुलिस ने थाना पुलिस के साथ मिलकर शहर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान इंदिरा गांधी चौराहे पर विशेष कार्रवाई की गई, जो शाम से देर रात तक जारी रही। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तेज और प्रतिबंधित ध्वनि करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों को रोका। वाहनों के सायलेंसर मौके पर ही जब्त किए गए और चालानी कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने साफ कहा कि शहर में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अभियान में बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग, अवैध हूटर-फ्लैश लाइट, गलत पार्किंग और बिना दस्तावेज वाहन चलाने वालों पर भी चालान किए गए। कई वाहन चालक दस्तावेज न दिखा पाने पर वाहन थाने भेजे गए।कार्रवाई के दौरान यातायात प्रभारी, थाना प्रभारी, एसआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस अमला तैनात रहा। चौराहे पर बैरिकेडिंग की गई और प्रत्येक वाहन की गहन जांच की गई। जांच अभियान की जानकारी मिलते ही कई वाहन चालक चौराहे तक पहुंचने से पहले ही रास्ता बदलते हुए देखे गए। वहीं, कुछ लोग चालान कटने के बाद नियमों का पालन करने का आश्वासन देते नजर आए। 10 मॉडिफाइड साइलेंसर और 4 लेग गार्ड जब्त
यातायात DSP रामेश्वर प्रसाद चौबे ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 10 अमानक व मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए। साथ ही 4 लेग गार्ड भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे उपकरण लगाने वालों और बेचने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। 4 वाहनों से वसूले गए 4,000 रुपए के चालान
गुरुवार को चलाए गए अभियान में कुल 4 हजार रुपए की चालानी राशि वसूली गई, जो 4 अलग-अलग वाहनों से वसूल की गई। कई वाहनों को दस्तावेज अधूरे होने पर थाने भेजा गया। पुलिस ने अपील की है कि नियम तोड़ने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई पुलिस ने कहा कि शहर में ट्रैफिक अनुशासन कायम रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलेंगे। मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज रफ्तार और बिना सुरक्षा उपकरणों के वाहन चलाना सीधे कार्रवाई के दायरे में आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *