मॉब लिंचिंग:बांग्लादेशी समझ सक्ती के मजदूर की केरल में पिटाई, मौत

केरल के पल्लकड़ जिले में छत्तीसगढ़ के एक प्रवासी मजदूर की बांग्लादेशी होने के संदेह में बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सक्ती जिले के करही गांव निवासी रामनारायण बघेल (31) के रूप में हुई है। वह 13 दिसंबर को मजदूरी की तलाश में केरल गया था और काम ढूंढ रहा था। वालैयार पुलिस ने इस हमले में शामिल पांच आरोपियों मुरली, प्रसाद, अनु, बिपिन और आनंदन को गिरफ्तार किया। ये सभी अट्टापल्लम गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार घटना 17 दिसंबर को केरल के पल्लकड़ जिले के वालैयार थाना क्षेत्र में हुई। स्थानीय लोगों ने रामनारायण को घेर लिया और उस पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाते हुए हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिटाई इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉक्टरों ने अनुसार उसके शरीर में हर ​हिस्से में चोट के 80 से ज्यादा निशान मिले। पुलिस के मुताबिक, असहनीय दर्द और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *