मॉर्च्युरी में महिला की लाश के कान-आंख खा गए चूहे:ऊपर कॉकरोच रेंग रहे थे; झांसी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखी थी डेडबॉडी

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में चूहे महिला की लाश के कान और आंख खा गए। शव पर कॉकरोच रेंग रहे थे। परिजन जब पोस्टमॉर्टम कराने के लिए डेडबॉडी लेने मॉर्च्युरी पहुंचे। तब वो लाश की हालत देखकर दंग रह गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और लापरवाही का आरोप लगाया। महिला के भाई सक्षम पटेल ने कहा- ‘मॉर्च्युरी में शव रखने के लिए उनसे 400 रुपए लिए गए थे। हमारे सामने जब शव को रखा गया तब कंडीशन ठीक थी। अगले दिन जब डेडबॉडी लेने पहुंचे तो कान और आंख गायब थे। जिस तरह से शव को कुतर गया था, उससे पता चल रहा था कि चूहे और कॉकरोच ने शव का यह हाल किया होगा।’ उन्होंने कहा कि यह साफ तौर पर मॉर्च्युरी के स्टाफ की लापरवाही है। हमने सीएमएस से शिकायत की है। मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला महिला ने मायके में जहर खा लिया था
गुरसराय के सिरबो गांव की रहने वाली क्रांति देवी (26) की शादी लगभग 8 साल पहले टीकमगढ़ के सतवारा गांव निवासी प्रीतम पटेल से हुई थी। पति शराब पीकर झगड़ा करता था। इस वजह से क्रांति घर छोड़कर मायके आ गई थी। 28 नवंबर को परिजन खेत पर गए थे। घर पर क्रांति और उसकी भाभी थी। इस दौरान क्रांति ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गुरसराय सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को क्रांति की मौत हो गई। क्रांति की कोई संतान नहीं है। मॉर्च्युरी में शव रखवाने के पैसे लिए जांच कर वजहों की तलाश कर रहे हैं
मेडिकल कालेज के सीएमएस सचिन माहौर ने बताया- महिला के शव को फ्रीजर में रखा गया था। जब फ्रीजर से बाहर निकाला गया तो आंख की पुतली पर कटे के निशान थे। फ्रीजर में किसी भी जानवर की घुसने की गुंजाइश नहीं है। हो सकता है कि कॉकरोच या छोटे कीड़े की वजह से ऐसा हुआ होगा। हम जांच कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ेंः-
महिला IPS ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया, थप्पड़ जड़ा: कानपुर में महिला को ट्रक ने रौंदा, गुस्साई भीड़ का हंगामा कानपुर में बेकाबू ट्रक ने महिला को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर ड्राइवर और कंडक्टर भाग गए। महिला की मौत पर गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ता देखकर चार थानों के 40 पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। ADCP ईस्ट IPS अंजलि विश्वकर्मा भी पहुंचीं। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे हंगामा करने पर उतारू थे। भीड़ ने ट्रक में पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा लिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *