मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश; ईरान में हिंसक प्रदर्शन, 217 मौतें; मेरठ पुलिस ने रोका तो सांसद चंद्रशेखर हाईवे पर दौड़े

नमस्कार, कल की बड़ी खबर राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश से जुड़ी रही। दूसरी बड़ी खबर ईरान के हिंसक प्रदर्शन में 217 मौतों की रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ईरान में हिंसक प्रदर्शन, 217 मौतें; सेना बोली- बच्चों को दूर रखें, वरना गोली लगने पर शिकायत न करें ईरान में सरकार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में 217 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर की मौत गोली लगने से हुई है। सुरक्षा बलों ने गुरुवार की कई जगहों पर गोलीबारी की थी। इस बीच रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के एक अधिकारी ने सरकारी टीवी पर चेतावनी दी कि माता-पिता बच्चों को प्रदर्शनों से दूर रखें, वरना गोली लगने पर शिकायत न करें। महंगाई के विरोध में प्रदर्शन: ईरान में प्रदर्शन महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक बदहाली के कारण हो रहे हैं। रियाल की कीमत गिरने से खाने-पीने और दवाओं के दाम बहुत बढ़ गए हैं। इस वजह से GenZ गुस्से में है। हालांकि, सरकार आरोप लगा रही है कि अमेरिका और इजराइल प्रदर्शन भड़का रहे हैं। क्योंकि ट्रम्प ने कहा था कि अगर ईरानी सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों की हत्या करते हैं, तो अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 2. अयोध्या राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, परिसर में घुसा 55 साल का कश्मीरी शख्स अयोध्या के राम मंदिर में 55 साल के कश्मीरी शख्स ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। उसने सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाया तो सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम अबु अहद शेख बताया। वह कश्मीर के शोपियां का रहने वाला है। मंदिर में धमाके की मिल चुकी हैं धमकियां: 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से हर दिन करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मंदिर पर आतंकी हमले को लेकर कई धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने NSG की यूनिट शुरू करने का फैसला लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. रिपोर्ट- वेनेजुएला का तेल भारत को देगा अमेरिका, रिलायंस भी तेल खरीद सकती है भारत को वेनेजुएला से तेल खरीदने की इजाजत दे सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सब अमेरिका की शर्तों के साथ होगा। हालांकि शर्तें अभी तक सामने नहीं आई हैं। रिलायंस भी चाहती है कि अमेरिका उसे वेनेजुएला का तेल खरीदने की इजाजत दे दे। वेनेजुएला पर कड़े प्रतिबंध हैं: अमेरिका ने 2019 में वेनेजुएला पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए थे। इसके तहत जो भी देश या कंपनी वेनेजुएला से तेल खरीदती है, उसे अमेरिकी बाजार में व्यापार करने या बैंकिंग सुविधाओं से रोका सकता था। पढ़ें पूरी खबर… 4. जयपुर में रेस लगा रही ऑडी ने 16 को रौंदा, 120km/h की स्पीड थी ओवरस्पीड ऑडी कार का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें वो फूड स्टॉल को टक्कर मारती नजर आ रही है। जयपुर में रेसिंग कर रही एक ऑडी कार ने 16 लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हैं। ऑडी में ड्राइवर समेत 4 लोग बैठे थे। इनमें जयपुर पुलिस का सिपाही भी था। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, ड्राइवर समेत दो फरार लोगों की तलाश जारी है। इंदौर में 7 वाहन टकराए: MP के इंदौर में 7 वाहन आपस में टकरा गए। ट्रक और गैस टैंकर कारों पर चढ़ गए। इसकी वजह से मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे बंद हो रहा। हालांकि, किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। पढ़ें पूरी खबर… 5. मेरठ से अगवा दलित लड़की सहारनपुर में मिली, लड़का भी पकड़ा गया, मां की हत्या करके उठा ले गया था मेरठ से एक दलित लड़की को एक युवक दिनदहाड़े उठाकर ले गया था। लड़की को बचाने आई उसकी बुजुर्ग मां की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। वारदात के 3 दिन बाद शनिवार को आरोपी पारस और उसके साथ गई रूबी को पुलिस ने सहारनपुर से बरामद कर लिया। लड़की के भाई रूबी ने कहा कि मेरी बहन की बदनामी मत कीजिए। उसने कुछ नहीं किया है। सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका : मेरठ में दलित महिला की हत्या के बाद उसके परिवार से मिलने जा रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने गाजियाबाद के डासना बॉर्डर पर रोक लिया। डिवाइडर फांदकर हाईवे की ओर बढ़े तो भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान चंद्रशेखर की पुलिस से बहस हुई। उनके बीच कई मिनट तक धक्का-मुक्की होती रही। गुस्सा में चंद्रशेखर ने कहा- हाथ मत लगाना, हाथ हटाइए। इसके बाद नगीना सांसद पुलिस फोर्स को धकेलते हुए निकले और हाईवे पर दौड़े लगे। फिर हाईवे पर दूसरे साइड जाकर बाइक पर ट्रिपलिंग की और 25 किलोमीटर दूर भोजपुर पहुंचे। यहां भी पुलिस ने रोका। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… अमेरिका में शख्स कब्रिस्तान से चुराता था हड्डियां अमेरिका में जोनाथन क्रिस्ट नाम का शख्स कब्रिस्तान से हड्डियां चुराता था। इसके लिए उसने कई कब्र में तोड़फोड़ की। वहां से 100 से ज्यादा इंसानी खोपड़ियां, ममी बने हाथ-पैर, दो सड़ते धड़ और कई हड्डियां चुराकर अपने घर में रख लिया। ऐसा वो क्यों कर रहा था, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज कर्क राशि वालों की रुकी हुई इनकम फिर शुरू हो सकती है। तुला राशि वालों का अटका हुआ काम बनेगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *