नमस्कार, कल की बड़ी खबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे से रही। उन्होंने कहा कि यहां कि हवा, पानी और जमीन में जहर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर मणिकर्णिका घाट पर दिए योगी के बयान को लेकर है। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. मोदी बोले- TMC और कांग्रेस घुसपैठियों को बसा रही, हिमंता सरकार उन्हें खदेड़ रही PM मोदी ने पश्चिम बंगाल और असम दौरे के दौरान TMC, कांग्रेस पर घुसपैठियों को बसाने का आरोप लगाया। उन्होंने असम में कहा कि ये घुसपैठिये कांग्रेस के कट्टर वोटर हैं। ये लोग जमीन पर कब्जा करते रहे, कांग्रेस उनकी मदद करती है। लेकिन हिमंता सरकार कब्जे हटाकर घुसपैठियों को खदेड़ रही है। PM ने पश्चिम बंगाल में कहा;- बंगाल के कई इलाकों में आबादी का संतुलन बिगड़ रहा है। टीएमसी घुसपैठियों को वोटर बना रही। गरीबों का हक छीना जा रहा है। BJP बोली- ममता ₹10,000 में नागरिकता दे रहीं: भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपए में बांग्लादेशियों और रोहिग्याओं को नागरिकता दे रही हैं। भारत के करोड़ों रुपए केवल इसी में खर्च कर रही हैं। इसी वजह से I-PAC दफ्तर पर ED छापे से घबरा गईं, फाइलें छीनकर ले गईं। पढ़ें पूरी खबर… 2. शिंदे के सभी 29 पार्षद होटल में शिफ्ट, मेयर के लिए भाजपा को 25 पार्षद चाहिए महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव रिजल्ट के बाद शिंदे ने अपने सभी 29 पार्षदों को ताज होटल में शिफ्ट कर दिया है। उनके इस फैसले को मुंबई के मेयर पद से जोड़कर देखा जा रहा है। 227 पार्षदों वाली BMC में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत का आंकड़ा 114 है। भाजपा को मेयर बनाने के लिए 25 पार्षदों की जरूरत होगी। दोनों डिप्टी सीएम भाजपा से नाराज: सूत्रों के मुताबिक, शिंदे और अजित पवार गुट को जितनी उम्मीद थी, परिणाम वैसा नहीं आया। दोनों डिप्टी सीएम अपनी पार्टियों की सीटें कम आने से भाजपा से नाराज हैं। दोनों महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में भी नहीं गए। पढ़ें पूरी खबर… 3. योगी बोले- अहिल्याबाई की टूटी मूर्ति का वीडियो AI से बना, यह कांग्रेस की साजिश काशी में मणिकर्णिका घाट पर रानी अहिल्याबाई की मूर्ति टूटने के विवाद पर योगी ने कांग्रेस को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा- रानी की मूर्ति सुरक्षित रखी है। कांग्रेस ने AI से मूर्ति टूटने का वीडियो बनाया। यह काशी को बदनाम करने की साजिश है, इसलिए मुझे खुद यहां आना पड़ा। साजिश का पर्दाफाश होना चाहिए। सीएम ने कहा- मंदिर तोड़े गए हैं, इससे ज्यादा बड़ा झूठ नहीं हो सकता। अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को संरक्षित किया गया है। जब जीर्णोद्धार का काम पूरा हो जाएगा, तब प्रतिमा नई तरह से दिखेगी। कांग्रेस मंदिर तोड़ने के AI वीडियो से जनता को गुमराह कर रही, यह अपराध है। योगी ने कहा कि अहिल्याबाई का कांग्रेस ने सम्मान नहीं किया। इनके नेताओं की टिप्पणी पर हंसी और दया आती है। ये वैसा ही है, जैसे 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। मैं AI से तस्वीर बनाने वालों को चेतावनी देता हूं, इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 4. यूपी के SIR में महिलाओं की संख्या ज्यादा घटी, गांव की तुलना में शहरों में मतदाता कम हुए यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में जेंडर रेश्यो में गिरावट आई है। यह 877 से घटकर 824 हो गया है। 27 अक्टूबर, 2025 को मतदाता सूची में एक हजार पुरुषों के पीछे 877 महिला मतदाता थीं। SIR के पहले चरण के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में एक हजार पुरुष मतदाताओं के पीछे अब 824 महिला मतदाता हैं। यानी जेंडर रेश्यो में करीब 53 प्रति हजार की कमी आई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- SIR में 2.89 करोड़ मतदाता कम हुए। इनमें 1 करोड़ 54 लाख 53 हजार महिलाओं के नाम कटे। पुरुषों के 1 करोड़ 33 लाख 50 हजार नाम कटे। पुरुषों की तुलना में 20 लाख महिलाओं के नाम अधिक कटे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. MP के कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, कहा- खूबसूरत लड़की का रेप हो सकता है MP के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने दलित, आदिवासी और ओबीसी महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई व्यक्ति रास्ते से जा रहा है तो खूबसूरत लड़की देखकर उसका ब्रेन विचलित हो सकता है तो रेप हो सकता है। आदिवासियों में, एससी में कौन सी अति सुंदर स्त्री है? मोस्ट ओबीसी में ऐसी स्त्रियां, सुंदरियां हैं? क्यों होता है बलात्कार, क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं। इससे तीर्थ जैसा फल मिलता है। BJP ने बयान की आलोचना की: भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि बरैया ने सनातन धर्म का अपमान कर मानवता का भी अपमान किया है। उन्होंने बाबासाहेब अंबेडकर को आहत किया है। मुझे उम्मीद है कि प्रियंका गांधी इस पर कुछ कहेंगी। राहुल गांधी से कोई उम्मीद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर… 6. ट्रम्प ने 8 यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाया, ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध कर रहे थे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोप के 8 देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ये देश ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे की धमकी का विरोध कर रहे थे। ट्रम्प ने कहा कि डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड टैरिफ के दायरे में आएंगे। इन पर 1 फरवरी से टैरिफ लागू होगा। टैरिफ 25% बढ़ाया जा सकता है: ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के साथ कोई समझौता नहीं होता है, तो 1 जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा। ट्रम्प ग्रीनलैंड पर कब्जा क्यों करना चाहते हैं: ट्रम्प का कहना है कि अमेरिका की सुरक्षा के लिए बहुत अहम जगह है। यहां से चीन और रूस पर नजर रखी जा सकती है। अगर अमेरिका कंट्रोल नहीं करेगा तो रूस-चीन कब्जा कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… अजमेर में बच्चों ने चेक किया यूनिवर्सिटी का पेपर अजमेर की महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी का एग्जाम पेपर, बच्चे चेक कर रहे थे। चेकिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने कलेक्टर से शिकायत की। हालांकि यूनिवर्सिटी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों को धन लाभ का मौका मिलेगा। तुला राशि वालों के प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले हो सकते हैं। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…


