मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दावा- पंजाब AAP के 30 MLA कांग्रेस में जा सकते हैं; ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ा; सोना पहली बार ₹85 हजार पार

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पंजाब कांग्रेस के दावे की रही, जिसमें कहा गया है कि AAP के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। एक खबर सोने की कीमतों से जुड़ी रही। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. पंजाब कांग्रेस का दावा- 30 AAP विधायक हमारे संपर्क में, केजरीवाल ने सभी विधायकों की मीटिंग बुलाई कांग्रेस नेता और पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा का दावा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के 30 विधायक उनके संपर्क में हैं। इस बीच AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। वे आज सुबह 11 बजे कपूरथला भवन में पंजाब CM भगवंत मान और पार्टी के मंत्री-विधायकों से मिलेंगे। हालांकि, AAP प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि यह पार्टी की रूटीन मीटिंग है। राज्य के सियासी समीकरण क्या कहते हैं: पंजाब में 2022 में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए थे। इसमें AAP ने 92, कांग्रेस 18, भाजपा 2, शिरोमणि अकाली दल 3 और बसपा 1 सीट जीती थी। बहुमत का आंकड़ा 59 का है। अगर 30 विधायक पार्टी छोड़ देते हैं तब भी AAP के पास 62 विधायक रहेंगे और सरकार को कोई खतरा नहीं होगा। हालांकि जालंधर के पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सुशील रिंकू ने कहा, ‘पंजाब को दिल्ली से चलाया जा रहा है, आने वाले समय में AAP के विधायक विद्रोह कर सकते हैं।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ा, महाकुंभ में किन्नर अखाड़े ने 17 दिन पहले उपाधि दी थी किन्नर अखाड़े में विवाद के बीच ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ दिया। ममता ने कहा, ‘मैं पद से इस्तीफा दे रही हूं। 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी।’ दरअसल, 24 जनवरी को ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनी थीं, इससे कई संत नाराज थे। ममता किन्नर अखाड़ा में थीं, हैं और रहेंगी- लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी: किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा, ‘ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की अंग थीं, हैं और रहेंगी। मेरी उनसे बात हो रही है। यही ममता अगर इस्लाम में चली जाती तो धर्म के तथाकथित ठेकेदार तब क्या करते? इस बारे में तब कोई कुछ नहीं बोलता।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. महाकुंभ में 13 फरवरी तक वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए 52 नए अफसर भेजे प्रयागराज में लंबे जाम और 12 फरवरी(माघी पूर्णिमा) के स्नान को देखते हुए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। 13 फरवरी की सुबह तक शहर में वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। अलग-अलग जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए शहर के बाहर 36 पार्किंग एरिया बनाए गए हैं। प्रयागराज में 3 दिन में 15 लाख वाहन पहुंचे हैं, शहर के हर एंट्री पॉइंट पर 20 किमी तक का जाम देखा गया। राज्य सरकार ने जाम की समस्या से निजात पाने के लिए 52 नए IAS और IPS अफसरों को कुंभ भेजा है। राष्ट्रपति ने डुबकी लगाई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद वह लेटे हनुमान मंदिर पहुंचीं और आरती की। द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ में स्नान करने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। 1954 में राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में डुबकी लगाई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. 10 ग्राम सोना पहली बार ₹85 हजार के पार पहुंचा, 41 दिन में कीमत ₹9,503 बढ़ी
10 ग्राम सोने की कीमत 966 रुपए बढ़कर 85,665 रुपए हो गई है। ये ऑल टाइम हाई है। इससे पहले सोना 84,699 रुपए प्रति दस ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। इस साल सोने के दाम ₹9,503 बढ़े हैं। एक किलो चांदी भी ₹132 बढ़कर ₹95,533 किलो पर पहुंच गई है। सोना इस साल ₹90 हजार तक जा सकता है: केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, एक बड़ी रैली के बाद सोने में गिरावट आनी थी, वह आ चुकी है। अमेरिका के बाद UK ने ब्याज दरों में कटौती की है और जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इस साल सोना 90 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. PM मोदी फ्रांस दौरे पर पहुंचे: आज AI समिट में शामिल होंगे, भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर फ्रांस पहुंचे। मोदी के सम्मान में पेरिस के मशहूर एलिसी पैलेस में VVIP डिनर रखा गया। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज भी शामिल हुए। मोदी आज पेरिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट 2025 की सह अध्यक्षता करेंगे। वर्ल्ड वॉर में मारे गए भारतीय सैनिकों को मजारग्यूज युद्ध समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट, यूट्यूबर अलाहबादिया ने माफी मांगी; रणवीर समेत समय रैना, अपूर्वा मखीजा पर केस पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के ऑर्गनाइजर के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज हुई है। वहीं गुवाहाटी पुलिस ने आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर अलाहबादिया और समय रैना के खिलाफ FIR दर्ज की है। विवाद बढ़ने पर रणवीर अलाहबादिया ने माफी मांगी, उन्होंने कहा, ‘मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का असंवेदनशील हिस्सा हटा दिए जाए। इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें।’ रणवीर को 2024 में PM मोदी ने ‘नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स’ में सम्मानित किया था। उन्हें ‘डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड मिला था। 8 फरवरी का रिलीज हुआ था एपिसोड: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का एक एपिसोड 8 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इसमें पेरेंट्स और महिलाओं को लेकर ऐसी भद्दे कमेंट्स किए गए, जिनका जिक्र नहीं किया जा सकता है। नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने यूट्यूब को लेटर लिखकर इस एपिसोड को प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By चंद्रशेखर हाड़ा… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके… केरल के मंदिर में मैकेनिकल हाथी केरल के त्रिशूर जिले के कोम्बारा श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर में मैकेनिकल हाथी लगाया गयाहै। इसे PETA इंडिया और सितार वादक अनुष्का शंकर ने गिफ्ट किया है। रबर, फाइबर, मेटल और फोम से बना यह हाथी सिर, कान, सूंड और पूंछ हिला सकता है। मंदिर में ऐसे हाथियों के लगाने का मकसद एनिमल क्रुएलिटी को रोकना है। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… तुला राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा होगा। मकर राशि वालों के लिए शुभ दिन रहेगा। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *