मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:7 राज्यों में BJP अध्यक्ष बदलेंगे; अखिलेश बोले- UP CM आवास में शिवलिंग, खुदाई हो; सा. कोरिया प्लेन क्रैश, 179 मौतें

नमस्कार, कल की बड़ी खबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद कांग्रेस और BJP के एक दूसरे पर लगाए जा रहे आरोपों से जुड़ी रही। एक खबर साउथ कोरिया में हुए प्लेन क्रैश की रही, जिसमें 179 लोग मारे गए। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. कांग्रेस बोली– मनमोहन को गन सैल्यूट के दौरान मोदी बैठे रहे; परिवार को जगह नहीं मिली पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक विवाद के बाद कांग्रेस ने उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘डॉ. मनमोहन सिंह के राजकीय अंतिम संस्कार में सरकार की तरफ से अव्यवस्था और अनादर देखकर हैरानी हुई। डॉ. सिंह के परिवार के लिए 3 ही कुर्सियां रखी गईं। परिवार के बाकी लोगों को कुर्सियां मांगनी पड़ीं। जब डॉ. सिंह की पत्नी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया और गन सैल्यूट दिया गया तो PM मोदी और मंत्री खड़े नहीं हुए।’ BJP ने कांग्रेस के आरोपों के जवाब दिए: भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, ‘अंत्येष्टि स्थल पर बैठने की व्यवस्था CPWD ने दिल्ली पुलिस के परामर्श से की थी। अगली दो पंक्तियां (पंक्ति 3 और 4) परिवार के सदस्यों के लिए रिजर्व थीं। राजकीय अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया था।’ पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. जनवरी में UP-MP समेत 7 राज्यों में भाजपा अध्यक्ष बदलेंगे, नया राष्ट्रीय अध्यक्ष फरवरी तक
जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले हफ्ते में BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। वहीं MP, महाराष्ट्र, UP, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। इसके लिए BJP को 50% राज्यों में संगठन के चुनाव कराने होंगे। चुनाव को लेकर दिल्ली में बैठक हुई, जिसमें BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के महामंत्री और राष्ट्रीय महासचिव भी मौजूद रहे। पद के लिए आयु सीमा तय, युवाओं को अहमियत: भाजपा ने जिलों के भीतर बनाए जाने वाले मंडल अध्यक्ष की उम्र 35 से 45 साल के बीच तय की है। वहीं, जिलाध्यक्ष की उम्र 45 से 60 साल के बीच होगी। जिलाध्यक्ष के लिए संगठन में 7 से 8 साल तक काम करने का अनुभव जरूरी है। इनका चुनाव 15 जनवरी तक पूरा करने का टारगेट है। लगातार 2 बार मंडल अध्यक्ष या जिलाध्यक्ष रह चुके व्यक्ति को तीसरी बार मौका नहीं मिलेगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश, 179 मौतें; लैंडिंग के दौरान पहिए नहीं खुले, एयरपोर्ट बाउंड्री से टकराकर ब्लास्ट साउथ कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर हुए प्लेन क्रैश में 179 लोग मारे गए। जेजू एयर के विमान में 175 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर थे। बैंकॉक से आ रहे प्लेन के लैंडिंग गियर में खराबी थी। जिसके चलते एयरपोर्ट पर बेली लैंडिंग कराई गई, विमान रनवे पर फिसलता हुआ एयरपोर्ट की बाउंड्रीवॉल से जा टकराया। पक्षी टकराने का अलर्ट मिला था: हादसे से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने प्लेट से पक्षी टकराने का अलर्ट जारी किया था। प्लेन के लैंडिंग गियर में खराबी की एक वजह यह भी हो सकती है। प्लेन ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए दो बार कोशिश की। पहली बार में लैंडिग गियर नहीं खुलने की वजह से प्लेन लैंड नहीं हो पाया था। इसके बाद प्लेन ने एयरपोर्ट का एक चक्कर लगाया और बेली लैंडिंग (बॉडी के बल) कराने का फैसला किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. अखिलेश बोले- UP CM आवास में शिवलिंग, खुदाई हो, योगी के हाथ में विनाश की रेखा
UP के संभल में हो रही खुदाई के बीच सपा चीफ अखिलेश यादव ने CM योगी पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा, ‘मुख्यमंत्री आवास में भी शिवलिंग है। उसकी भी खुदाई होनी चाहिए। योगी के हाथ में विकास की नहीं, विनाशकारी रेखा है।’ दरअसल, संभल में खुदाई के दौरान मंदिर, बावड़ी और मूर्तियां मिल रही हैं। अखिलेश का कहना है कि सरकार ध्यान भटकाने के लिए नए-नए तरीके अपना रही है। संभल में 68 तीर्थ-19 कुएं: संभल में पुराने कुएं और तीर्थस्थल खोजे जाने की शुरुआत 14 दिसंबर से हुई। राज्य पुरातत्व विभाग ने पिछले 4 दिन में संभल में मौजूद 19 कुएं ढूंढे हैं, जबकि 68 तीर्थों को ढूंढने का काम जारी है। साल-1667 में ओंकार शरण ‘कमल’ ने संभल तीर्थ परिक्रमा किताब लिखी। इसके मुताबिक, यहां 68 तीर्थ और 19 कुएं हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. भारत को मेलबर्न और सिडनी टेस्ट जीतने ही होंगे; साउथ अफ्रीका WTC फाइनल में पहुंचा भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाने के लिए मेलबर्न और सिडनी टेस्ट जीतने ही होंगे। साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में हराकर फाइनल के लिए जगह बना ली है। ऐसे में भारत को बचे हुए अपने दोनों टेस्ट जीतना जरूरी है। ऑस्ट्रेलिया एक मैच ही जीतने पर क्वालिफाई कर जाएगी। रविवार को साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को पहला टेस्ट हराकर फाइनल में जगह कन्फर्म कर ली। मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 333 रन की बढ़त: मेलबर्न में खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 228 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 333 रन की बढ़त हासिल कर ली है। नाथ लायन ने 41 और स्कॉट बोलैंड ने 10 रन बनाए, दोनों नाबाद हैं। बुमराह 20 से कम की औसत से 200 टेस्ट विकेट लेने दुनिया के वाले पहले बॉलर हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फिर लाठीचार्ज, BPSC प्री एग्जाम रद्द करने की मांग कर रहे हैं
बिहार लोकसेवा आयोग यानी BPSC का प्री एग्जाम रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई और लाठीचार्ज किया। छात्र पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शन कर रहे थे। इन्होंने CM आवास तक मार्च निकालने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने रोक लिया। BPSC कैंडिडेट़्स पर 5वीं बार लाठीचार्ज हुआ है। इससे पहले 6 दिसंबर को गर्दनीबाग में 3 बार, जबकि 25 दिसंबर को BPSC कार्यालय के पास लाठियां भांजी गई थीं। छात्र 13 दिसंबर को हुए BPSC एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. अजरबैजान का आरोप- रूस में प्लेन पर फायरिंग हुई थी, राष्ट्रपति बोले– रूस गलती स्वीकार करे
अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने आरोप लगाया है कि 25 दिसंबर को कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश से पहले रूस ने इस पर गोली चलाई थी। इल्हाम ने रूस से अपनी गलती मानने की भी मांग की है। शनिवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने प्लेन क्रैश पर माफी मांगी थी। हालांकि, उन्होंने ये नहीं स्वीकारा कि हादसा रूस की गलती से हुआ था। प्लेन क्रैश में 38 लोग मारे गए थे: 25 दिसंबर को कजाकिस्तान के अक्ताउ में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में 38 लोगों की मौत हो गई। प्लेन में 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर्स थे। विमान अजरबैजान से रूस के चेचन्या प्रांत की राजधानी ग्रोज्नी जा रहा था।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… अब खबर हटके…
सबसे कम उम्र में सातों महाद्वीप की चोटी पर पहुंचने का रिकॉर्ड मुंबई की 17 साल की काम्या कार्तिकेयन ने सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां फतह की हैं। वे ऐसा करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की माउंटेनियर बन गई हैं। 12वीं की स्टूडेंट काम्या हाल ही में माउंट विंसेंट की चोटी पर पहुंची थीं। उन्होंने इसी साल 20 मई को माउंट एवरेस्ट की भी चढ़ाई की थी और ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनी थीं।
पढ़ें पूरी खबर… भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… मेष राशि के लोगों को प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने में फायदा और नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग हैं। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश हो सकते हैं।। जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *