जालंधर| क्यूरो मॉल के पास महिला के पर्स से डायमंड का ब्रेसलेट चोरी हो गया। पीड़िता ने चोरी की शिकायत थाना-7 की पुलिस को दे दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जेपी नगर निवासी नेहा अहुजा ने बताया कि वह किसी काम से क्यूरो मॉल के पास गईं थीं, जहां पर उसके पर्स से डायमंड का ब्रेसलेट चोरी हो गया। पुलिस ने आरोपी को ढूंढने के लिए क्राइम सीन के आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।


