मोगा के युवक की कनाडा में मौत:3 महीने पहले गया था, पत्नी ने साथ रहने से किया था माना

मोगा के 28 साल के युवक की कनाडा में मौत हो गई है। वह 3 महीने पहले ही कनाडा गया था। 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसने पत्नी को सारे पैसे लगाकर पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा था। बाद में पत्नी ने साथ रहने से मना कर दिया था, जिससे वह परेशान होने लगा था। मृतक के पिता बलविंदर सिंह ने लड़की के ऊपर आरोप लगते हुए कहा कि लवप्रीत की पत्नी ने एयरपोर्ट पर ही साथ रहने से इनकार कर दिया था। वह अपने दोस्तों के पास रहने लगा, जिसको लेकर वह परेशान रहने लगा। देर शाम उसकी हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। लवप्रीत सिंह का एक छोटा भाई भी है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है। परिवार ने शव को भारत लाने की गुहार लगाई। वही लड़की के परिवार के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *