मोगा के साढ़े चार साल के बच्चे ने जीता गोल्ड:दिल्ली में हुई नेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप, सिल्वर और ब्राउंज मेडल भी कब्जाए

दिल्ली में आयोजित नेशनल ताईक्वांडो चैंपियनशिप में मोगा के साढ़े चार साल के एक बच्चे ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा आठ अन्य बच्चों ने भी मेडल कब्जाए हैं। इन बच्चों के वापस लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। एकेडमी अध्यक्ष एवं समाज सेविका भावना बंसल ने बताया कि, 27 से 29 दिसंबर को नई दिल्ली में सुख फाउंडेशन की ओर से नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें मोगा के जसकरण सिंह, समर छाबड़ा, बेअंत सिंह, रणदीप सिंह, गुरदुला सिंह, गुरलाब सिंह, समर सिंह, हर्ष, अर्शप्रीत आदि बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि पूरे देश से करीब एक बच्चे इस चैंपियनशिप में पहुंचे थे। भावना बंसल ने बताया कि साढ़े चार साल के समर सिंह ने दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को परास्त करते हुए गोल्ड मेडल कब्जाया है। इसके अलावा मोगा के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड, 5 सिल्वर और दो कांस्य पदक जीते हैं। सभी बच्चों ने मोगा के नाम के साथ अपने माता पिता का नाम भी रोशन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *