मोगा को आज मिलेगा मेयर:कांग्रेस और शिअद नेताओं ने उठाया था मामला, अदालत के आदेश पर होनी है वोटिंग

मोगा का आज 53 दिन के बाद मेयर मिलेगा। हाईकोर्ट के आदेशों पर आज चुनाव होगा। कांग्रेसी पार्षदों ने इस संबंधी याचिका दायर की थी। क्योंकि मेयर को आम आदमी पार्टी ने पार्टी से निकाल दिया था। उन पर गंभीर आरोप लगे थे और इसके बाद सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन कुमार पीना को कार्यकारी मेयर बनाया गया था। चुनाव प्रक्रिया दोपहर दो बजे डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के मीटिंग हाल में होगी। जिसमें एक बार फिर से आम आदमी पार्टी का मेयर बनना तय है। इसके लिए विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा की तरफ से सभी पार्षदों को अपने घर पर बुलाया गया है। मेयर पद के लिए आप की तरफ से प्रवीन कुमार पीना को ही प्रत्याशी बनाया जा रहा है और उनका मेयर बनना तय है।
50 पार्षदों वाली नगर निगम में पहली बार बना था आप का मेयर
2021 में हुए चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था और 2022 में हुए पंजाब विधान सभा चुनाव के बाद आप ने कांग्रेसी की मेयर नितिका भल्ला को उतारकर चरणजीत सिंह चानी को पंजाब में पहला आम आदमी पार्टी का मेयर बना दिया गया था। उन्हें 51 वोटों में से 42 वोट हासिल हुए थे। इस दौरान शिअद के बड़ी संख्या पार्षद आप में चले गए थे और कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने भी आप का सहयोग किया था। दो माह पहले पार्टी से निकाले गए थे चानी
आम आदमी पार्टी के मेयर चरणजीत सिंह चानी को 27 नंवबर 2025 को आम आदमी पार्टी से निकाल दिया गया था। इसी दौरान उनकी तरफ से मेयर पद से इस्तीफा दे दिया गया था। उन पर ड्रग तस्करों का सहयोग करने के आरोप लगे थे। तभी से वह आप की सक्रिय राजनीति से दूर चल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *