मोगा पुलिस ने तीन नशा तस्करों को किया गिरफ्तार:हेरोइन और कार बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

मोगा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 100 ग्राम हेरोइन और एक वेंटो कार सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी को शाम करीब 7 बजे एसआई मंगल सिंह अपनी टीम के साथ महिमेवाला रोड, मोगा के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक ग्रे रंग की वेंटो कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। पुलिस टीम ने कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें तीन युवक सवार थे। पूछताछ में ड्राइवर ने अपनी पहचान सनी निवासी जनता नगर, कैनाल कॉलोनी, बठिंडा बताई। अन्य दो युवकों की पहचान विवेक कुमार और हनी सिंह निवासी जोगी नगर, कैनाल कॉलोनी, बठिंडा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद कार की तलाशी के दौरान, ड्रग डिटेक्शन किट का उपयोग कर 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना सिटी मोगा में मुकदमा नंबर 48, दिनांक 24 फरवरी 2026 को धारा 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *