मोगा में ई-रिक्शा ड्राइवर ने किया सुसाइड:रेलवे क्रॉसिंग के पास झोपड़ी में मिला शव, बहन-जीजा के साथ रहता था

पंजाब के मोगा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कोटकपूरा बायपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के नीचे एक झोपड़ी में 24 वर्षीय ई-रिक्शा ड्राइवर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान राजस्थान के नागौर जिले के रहने वाले अशोक के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। झोपड़ी में चाय देने पहुंची थी बहन घटना की जानकारी सुबह तब सामने आई, जब मृतक की बहन उसे चाय देने झोपड़ी में पहुंची। उसने युवक को फंदे से लटका देखा और तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। समाज सेवा सोसाइटी अध्यक्ष गुरसेवक सिंह संन्यासी ने बताया कि पुलिस की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी से शव को मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। समाज सेवा सोसाइटी की मदद से शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक मोगा में अपनी बहन और जीजा के साथ रहता था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *