पंजाब के मोगा जिले में एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय नवविवाहित युवक की मौत हो गई। घटना गांव लंगेआना पुराना के पास हुई, जहां देर अंधेरे के कारण बाइक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक का साथी गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 20 दिन पहले हुई थी। हादसे में उनके साथ मौजूद दोस्त मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समालसर से लौट घर लौट रहा था थाना बाघा पुराना के एसआई कमलजीत सिंह के अनुसार, मृतक के भाई सतनाम सिंह ने बताया कि चरणजीत अपने दोस्त के साथ समालसर से किसी काम से वापस लौट रहा था। अंधेरे में उनकी बाइक पुलिया से टकरा गई, जिससे चरणजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सतनाम सिंह के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


