मोगा में एक कबड्डी खिलाड़ी और उसके दो दोस्तों को पुलिस ने हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उनसे एक कार बरामद की गई है। बधनी कला के थाना मुखी गुरमेल सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि लुधियाना के रहने वाले कबड्डी खिलाड़ी लाभ सिंह और उसका दोस्त शमशेर सिंह जो नशा तस्कर है। इस टाइम लोपो के पास है। जब उनकी कार की तलाशी ली तो उनके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह हेरोइन बधनी कला के रहने वाले मनप्रीत सिंह से ली है और बेचनी थी। लाभ सिंह के ऊपर पहले भी 5 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है। वही शमशेर सिंह के ऊपर दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज है। लाभ सिंह ने राज्य स्तर पर पंजाब के लिए कबड्डी खेली है। वही मनप्रीत सिंह 7 मामले असला एक्ट ओर एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज है। थाना बधनी कला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।


