मोगा में किसानों ने निकाला रोष मार्च:केंद्र सरकार के खिलाफ दिया धरना, बोले- मंडी बोर्ड समाप्त करना चाहती है सरकार

खनौरी और शंभू बार्डर पर किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन और केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगें ना माने जाने के विरोध में आज मोगा की किसान जत्थेबंदियों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया गया। इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर किसानों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। किसानों के इस प्रदर्शन में भारी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। बता दें कि, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी के तहत मोगा के किसानों ने भी रोष मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया और धरना दिया। संयुक्त किसान मोर्चा के बेनर तले किसान जत्थेबंदियों ने डिप्टी कमिश्नर को राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र दिया। किसान नेता जगविंदर कौर ने कहा के केंद्र सरकार की ओर मंडी बोर्ड को खत्म करने के लिए पहले तीन कानून बनाए और अब खरडा कानून लाने जा रही है जिसका हम विरोध करते हैं। केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों को लाभ देना चाहती है, जिससे मंडी बोर्ड खत्म हो जाएगा। यदि मंडी बोर्ड समाप्त होता है तो किसान भी खत्म हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *