पंजाब के मोगा जिले के गांव कपूरे में एक किसान के घर पर हुए जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में जेल में बंद गैंगस्टर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किसान की पत्नी की टांग में लगी गोली घटना में स्विफ्ट कार सवार हमलावरों ने किसान मंजीत सिंह के घर में घुसकर गोलियां चलाईं। हमले में किसान के घर काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही किसान की पत्नी की टांग में भी गोली लगी। डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने बताया कि यह हमला पैसों के लेनदेन के विवाद में करवाया गया। अमृतसर जेल में बंद गैंगस्टर धर्मेंद्र बाजी ने किसान मंजीत सिंह को पैसे उधार दिए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मंजीत सिंह पैसे वापस नहीं कर रहा था। इसके अलावा मंजीत सिंह ने धर्मेंद्र बाजी के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में धर्मेंद्र सिंह बाजी, मलकीत सिंह, मनप्रीत सिंह और सुखपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


