मोगा में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत:बाइक पर सवार होकर गया था बाहर, करता था खेतीबाड़ी

पंजाब में मोगा में कैंटर की चपेट में आने से 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस के पास गांव फतेहउल्ला शाहवाला निवासी मृतक कंवलजीत सिंह के भाई वरिंदरजीत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी। वरिंदरजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई कंवलजीत सिंह खेतीबाड़ी करता है और घरेलू काम के लिए पीर मुहम्मद गया हुआ था। जब वह वापस घर लौट रहा था तो गांव कड़ाहे वाला के पास तेज रफ्तार कैंटर ने कंवलजीत की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। थाना फतेहगढ़ पजतूर में ट्रक चालक के ऊपर मामला दर्ज कर आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *