मोगा में गला रेतकर व्यक्ति की हत्या:सोते हुए बोला हमला, मर्डर के कारणों का खुलासा नहीं, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के मोगा जिले के कस्बा निहाल सिंह वाला की धानका बस्ती में शनिवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय एमपी (MP) के रूप में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना निहाल सिंह वाला के एसएचओ पूर्ण सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि, देर रात मृतक सो रहा था, कि किसी ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और गर्दन रेत कर हत्या कर दी। हत्या का पता आज सुबह चला। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *