मोगा में चाइनीज डोर की तस्करी का भंडाफोड़:तस्कर गिरफ्तार, 5 गट्टू डोर बरामद, लुधियाना का रहने वाला

पंजाब के मोगा जिले में पुलिस ने चाइनीज डोर की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लुधियाना के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। थाना बाघा पुराना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना निवासी दिनेश गुप्ता बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। थाना प्रभारी जसविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके बैग से प्रतिबंधित चाइनीज डोर के 5 गट्टू बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर थाना बाघा पुराना में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी से पूछताछ में जुटी पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस चाइनीज डोर की तस्करी पर लगातार नजर रख रही है। चाइनीज डोर से हर साल मकर संक्रांति और बसंत पंचमी के दौरान कई जानलेवा हादसे होते हैं। इस खतरनाक डोर से न केवल पक्षियों की जान जाती है, बल्कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी यह जानलेवा साबित होती है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *