मोगा में दुकान की मंदिर से रुपये की चोरी:लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, वारदात CCTV में कैद

मोगा में एक दुकान के अंदर बने मंदिर से नकदी चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक युवक ने दुकान की दान पेटी से पैसे चुराए। दुकान मालिक के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब दुकान में ग्राहकों की भीड़ कम थी। युवक ने इसी का फायदा उठाकर मंदिर में रखी दान पेटी से नकदी निकाल ली। बाद में जब दुकानदार को पैसे गायब होने का पता चला, तो उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें युवक की पूरी हरकत स्पष्ट रूप से कैद हो गई थी। लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई भी की। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने नशे की लत पूरी करने के लिए यह चोरी की थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जिले में चोरी और नशे से जुड़ी ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इन वारदातों पर अंकुश लगाने और नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *