मोगा में पुरानी रंजिश के चलते दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। गांव राउवाल के रहने वाले सुखविंदर सिंह और इंदरपाल सिंह, जो राजमिस्त्री का काम करते हैं, गांव अकालिया वाला में काम करने गए थे, जहां कुछ युवकों ने उन पर तेज धार हथियारों से हमला कर दिया। घटना की जड़ कुछ दिन पहले हुई एक छेड़छाड़ की घटना है। आरोपियों ने पीड़ितों की बहन के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसका विरोध दोनों भाइयों ने किया था। हालांकि उस समय मामला राजीनामे से सुलझ गया था, लेकिन आरोपियों के मन में बदले की भावना थी। घायल युवक को उठाकर दूसरे गांव में छोड़ा
हमले के बाद आरोपी एक घायल युवक को उठाकर दूसरे गांव में छोड़ गए। दोनों घायलों को पहले मोगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित कर दिया है और न्याय की मांग की है। घायलों की मां ने बताया कि उनके बच्चे मेहनती मजदूर हैं और केवल अपना काम करने गए थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने पहले से सोची-समझी साजिश के तहत यह हमला किया है और उनके परिवार को न्याय चाहिए। वही मोगा के सरकारी अस्पताल की ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर हरप्रीत कौर ने बताया कि अस्पताल में दो घायल सुखविंदर पाल ओर इंदर सिंह को एम्बुलेंस 108 लेकर आई है। उनका कोई आपसी रंजिश के चलते झगड़ा हो गया है। दोनों की कंडीशन काफी सीरियस है। अभी इनको फर्स्ट एड देकर फरीदकोट रेफर कर दिया है क्योंकि इनकी हालत काफी नाजुक है।


