मोगा में दो दुकानों पर बदमाशों ने की फायरिंग:कपड़ा कारोबारियों से फोन कर मांगी फिरौती, बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश

पंजाब के मोगा जिले के गांव चंडिक में फिरौती की मांग को लेकर देर शाम बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी दो भाईयों की दुकानों पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। गांव चंडिक में कपड़ा व्यापारी भाई हनी और विक्की की आमने-सामने दुकान स्थित है। बदमाशों ने दोनों दुकानों के शीशों को निशाना बनाया, लेकिन सौभाग्यवश कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, इस हमले से पहले दोनों व्यापारी भाइयों को फिरौती के लिए धमकी भरे फोन कॉल प्राप्त हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना चौकी चंडिक के इंचार्ज मौके पर पहुंचे और बाद में एसपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अपराधियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इलाके में नाकाबंदी की गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *