मोगा में गेहूं की कटाई के लिए आए बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों में से दो ने अपने साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने 12 घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी गांव घोलिया खुर्द के गुरमीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उनकी मोटर पर बिहार के तीन मजदूर विजय कुमार, राम महेश और राम शरण रह रहे थे। 30 तारीख की रात को राम महेश और राम शरण ने विजय कुमार की हत्या कर दी। पूछताछ में हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा थाना निहाल सिंह वाला के इंचार्ज पूरन सिंह ने तुरंत कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली के अनुसार, आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। पूछताछ में हत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।


