मोगा में दो बच्चों के पिता ने की आत्महत्या:लाइसेंसी रिवॉल्वर ने मारी गोली; दो महीने पहले अमेरिका से लौटा, कर्जदारों से था परेशान

पंजाब के मोगा जिले में अमेरिका से लौटे युवक ने कर्जदारों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली है। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके दो बच्चे हैं। घटना बीती रात राऊके गांव की है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के नाम से हुई है। गगनदीप सिंह पांच साल पहले बेहतर जीवन की तलाश में अमेरिका गए थे। लेकिन वहां सफलता नहीं मिलने के कारण दो महीने पहले भारत वापस लौट आए थे। विदेश जाने के लिए लिया था कर्ज परिजनों के मुताबिक, विदेश जाने के लिए उन्होंने कई लोगों से कर्ज लिया था। वापस आने के बाद कर्जदार पैसों की मांग कर रहे थे, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। जिसके चलते उसने 11 जनवरी की देर रात को खुद को गोली मार ली। मामले की जांच कर रही पुलिस थाना मुखी बधनी कला के गुरमेल सिंह के अनुसार, 11 जनवरी की देर रात को गगनदीप ने यह कदम उठाया। मृतक के पीछे उनकी पत्नी सुखदीप कौर और दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस सुखदीप कौर के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *