मोगा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़:3 गिरफ्तार, 2 को लगी गोली, लूट की कार बरामद; कई वारदातों को दिए थे अंजाम

पंजाब के मोगा जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ गांव फतेहगढ़ कोरोटाना के पास हुई। इन बदमाशों ने धर्मकोट कस्बे के गांव महल से एक किआ कार लूटी थी। इसके अलावा इन्होंने एक दुकानदार से 3 लाख रुपए और एक पेट्रोल पंप से 10 हजार रुपए की लूट को भी अंजाम दिया था। एसएसपी मोगा अजय गांधी के अनुसार, जब सीआईए स्टाफ मोगा और धर्मकोट पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए, जिनमें से एक को जांघ में और दूसरे को टांग में गोली लगी। घायल बदमाशों को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य बदमाशों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लूटी गई किआ कार को भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने अपनी जान की परवाह किए बिना बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही लूट की वारदातों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *