मोगा में प्लॉट बेचने के नाम पर ठगी:दिल्ली के बाप-बेटे ने हड़पे 30 लाख रुपए, केस दर्ज

पंजाब के मोगा जिले में एक बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जमीन के सौदे में दिल्ली के रहने वाले पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति से 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। थाना मेहना में दर्ज शिकायत के अनुसार, गांव जैमलवाला के जगदीप सिंह ने डिंपल चड्ढा और उनके बेटे यश चड्ढा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि जगदीप सिंह तलवंडी भगेरियां में प्लॉट की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। 19 जनवरी 2024 को एक सौदे के तहत डिंपल चड्ढा और यश चड्ढा को 30 लाख रुपए का भुगतान करना था। लेकिन निर्धारित तिथि पर आरोपी पिता-पुत्र ने पैसे देने से साफ मना कर दिया। पीड़ित जगदीप सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *