मोगा में ​बढ़ा डेंगू का खतरा:एक दिन में चार केस आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सिविल सर्जन ने संभाली कमान, फील्ड में उतरकर लिया जायजा

मोगा जिले में इस सीजन में पहली बार एक ही दिन में डेंगू के 4 नए मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया है। नए मामलों की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है और पूरे जिले में एंटी-डेंगू (Anti-Dengue) अभियान को और तेज कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक सिंगला ने खुद फील्ड में उतरकर विभिन्न इलाकों का दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे लार्वा सर्वे (Larva Survey) और जागरूकता अभियानों की समीक्षा की। सिविल सर्जन ने प्लांट्स नर्सरी, इंडस्ट्रियल एरिया और आसपास के संवेदनशील इलाकों में कर्मचारियों के साथ मिलकर मच्छरों के लार्वा की गहनता से जांच की। डेंगू रोकथाम के लिए आम जनता का सहयोग जरूरी दौरे के दौरान लोगों को जागरूक करते हुए डॉ. अशोक सिंगला ने कहा कि डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग के भरोसे संभव नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अगर लोग अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, तो डेंगू फैलाने वाले ‘एडीज’ (Aedes) मच्छर के पनपने की गुंजाइश को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य निर्देश और सावधानियां:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *