मोगा में ब्लैकमेल करने वाला नौकर गिरफ्तार:परिवार के फोटो एडिट कर की वायरल, दो लाख रुपए मांगे, बेटी रहने लगी बीमार

पंजाब में मोगा के रहने वाले एक परिवार के यहां काम करने वाले एक मजदूर ने सोशल मीडिया पर पंजाबी परिवार की फोटो एडिट करके वायरल कर दी। जिसके बाद आरोपी परिवार से दो लाख रुपए की डिमांड करने लगा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी देते हुए पीड़ित ने कहा के निरंजन नामक प्रवासी मजदूर उनके घर पर नौकरी करता था। तीन महीने के बाद हमने उसे नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद आरोपी ने उनकी सोशल मीडिया एकाउंट की आईडी से परिवार की कुछ फोटो निकाल ली। उन्होंने बताया कि 7 दिसंबर को उनकी बेटी की शादी थी, जिसकी कुछ फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर डाली थी। आरोपी ने उनकी बेटी की फोटो निकाल कर तथा एडिट करके लड़की की ससुराल वालों को भेज दी। बेटी रहने लगी दिमागी तौर पर परेशान उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करने लगा और दो लाख रुपए की डिमांड करने लगा। इससे उनकी बेटी भी दिमागी तौर पर परेशान रहने लगी। जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि पीड़ित ने सूचना दी थी के प्रवासी मजदूर निरंजन उनके परिवार की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है और ब्लैकमेल करते हुए दो लाख रुपए की मांग कर रहा है। पीड़ित के बयानों पर करवाई करते हुए आरोपी निरंजन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *