मोगा में महिला की मिली लाश:परिजनों का आरोप-पति करता था चरित्र पर शक, गला घोंटकर की हत्या, निशान मिले

पंजाब के मोगा के गांव चोटियां कला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरबजीत कौर के रूप में हुई है। सरबजीत जीरा के गांव चीता की रहने वाली थी। करीब 10-11 साल पहले उसकी शादी मोगा जिले के गांव चोटियां के मंगल सिंह से हुई थी। एक साल से रह रही थी मायके में वहीं मृतका के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतका की बहनों वीर पाल कौर और कमलजीत कौर ने बताया कि सरबजीत के गले पर निशान मिले हैं। परिवार के अनुसार सरबजीत पिछले एक साल से अपने मायके में रह रही थी और कुछ दिन पहले ही ससुराल गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई उन्होंने बताया कि मंगल सिंह लगातार सरबजीत के चरित्र पर शक करता था और उसे परेशान करता था। कल उन्हें सरबजीत की मौत की सूचना मिली। डीएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मृतका का पोस्टमॉर्टम करवा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *