पंजाब के मोगा जिला पुलिस ने मोबाइल लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान साधा वाली बस्ती के रहने वाले रछपाल सिंह और नवजोत सिंह के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। बंद फाटक के पास वारदात जानकारी के अनुसार 29 तारीख को बंद फाटक के पास एक लड़की ट्यूशन से लौट रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों ने उसका मोबाइल छीन लिया। पूरी घटना नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सिटी साउथ के इंचार्ज वरुण कुमार ने बताया कि एसएसपी मोगा के निर्देशों पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ जारी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को पहचाना। छापेमारी कर उनसे लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ करेगी।


