मोगा में व्यक्ति से 21.55 लाख की ठगी:पुलिस भर्ती में नौकरी दिलाने का झासा, पैसे वापस मांगने पर धमकी

पंजाब के मोगा जिले के निहाल सिंह वाला थाना क्षेत्र में पुलिस भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बुर्ज हमीरा के रहने वाले बारा सिंह ने तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। थानेदार की नौकरी दिलवाने का वादा जानकारी के अनुसार पत्तो हीरा सिंह के चमकौर सिंह और गुरप्रीत सिंह तथा मन्नुके गिल गांव के गुरप्रीत सिंह ने बारा सिंह को पहले सिपाही और फिर सहायक थानेदार की नौकरी दिलवाने का वादा किया। इस दौरान उन्होंने बारा सिंह से 21 लाख 55 हजार रुपए ले लिए। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना निहाल सिंह वाला के जांच अधिकारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित को न तो नौकरी मिली और न ही उसके पैसे वापस किए गए। इतना ही नहीं आरोपी अब उसे धमकियां भी दे रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *