मोगा में स्कूल से चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार:कंप्यूटर और अन्य सामान बरामद, आगे की जांच जारी

मोगा पुलिस ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डोली भाई में हुई चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है। थाना सदर मोगा के प्रभारी ने बताया कि यह वारदात 27 और 28 फरवरी की दरमियानी रात को हुई थी। अज्ञात चोर स्कूल की दीवार फांदकर परिसर में घुसे और कंप्यूटर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान में एक 32 इंच एलसीडी, एक प्रिंटर, एक डीवीआर, नौ मॉनिटर और चार सीपीयू शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद तुरंत जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सात मॉनिटर, दो सीपीयू, एक प्रोजेक्टर, एक डीवीआर और एक 32 इंच एलसीडी बरामद की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *