मोगा में हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार:गांव नूरपुर बस स्टैंड पर घूम रहे थे, दोनों पर पहले से केस

पंजाब पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोगा में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय गांधी के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने गांव नूरपुर हकीमा के बस स्टैंड से दो तस्करों के पास से 546 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपियों की हुई पहचान डीएसपी लवदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जश्नप्रीत सिंह (जिला अमृतसर) और जसपाल सिंह (जिला तरन तारन) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। जश्नप्रीत के खिलाफ पहले से दो मामले और जसपाल के खिलाफ एक मामला दर्ज है। दो दिन के रिमांड पर लिया पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को धर्मकोट थाने में रखा गया है और दो दिन की पूछताछ के लिए रिमांड लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *