मोगा में 1 किलो हेरोइन समेत दो तस्कर गिरफ्तार:पुलिस को देख कार से भागने की कोशिश; पुलिस ने पीछा कर दबोचे

पंजाब के मोगा जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोगा सिटी पुलिस ने (कार) क्रेटा गाड़ी में सवार दो नौजवान नशा तस्करों को 1 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मोगा सिटी पुलिस को यह एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त और चेकिंग पर थे। गश्त पर थी पुलिस की टीम गश्त के दौरान जब पुलिस टीम दिल्ली कॉलोनी, लोहारा चौक के सुनसान इलाके में पहुंची, तो पुलिस को देखकर एक सफेद रंग की क्रेटा कार (नंबर PB-18Y-0265) में सवार व्यक्तियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सरकारी वाहन की मदद से कार को रोक लिया। अमृतसर और तरनतारन के रहने वाले कार में सवार दो युवकों को काबू कर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने नाम अर्पणप्रीत सिंह (उम्र लगभग 22 वर्ष) निवासी जिला तरनतारन और दिलराज सिंह उर्फ वंश (उम्र लगभग 19 वर्ष) निवासी अटारी जिला अमृतसर साहिब बताए। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सिटी मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिलराज सिंह के खिलाफ पहले भी एक एन.डी.पी.एस के अधीन मोहाली में मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है, ताकि पूछताछ के दौरान नशा तस्करी से जुड़े अन्य खुलासे किए जा सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *