मोगा में 2 तस्करों की 1.54 करोड़ की संपत्ति सीज:पुलिस ने पोस्टर लगाए; डीएसपी बोले- अवैध रूप से खरीदकर बनाई

मोगा में पुलिस ने दो 2 नशा तस्करों की 1 करोड़ 54 लाख 54 हजार की संपत्ति सीज की। जिसे अवैध रूप से खरीद कर बनाया गया है। दोनों तस्कर अभी जमानत पर जेल से बाहर आए हुए हैं। धर्मकोट ​​​​​​के डीएसपी रमनदीप सिंह ने कहा कि एसएसपी के निर्देशों के तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिस को लेकर आरोपी गुरदेव सिंह उर्फ लाडी निवासी दौलेवाला और हरजिंदर सिंह उर्फ सुखचैन सिंह उर्फ जिंदर दौलेवाला निवासी सुरो काला सिंह उर्फ निर्मल सिंह की संपत्ति कुर्क करने संबंधी उनके घर के बाहर पोस्टर लगा गए हैं। उन्होंने कहा कि इस संपत्ति की कीमत लगभग 1 करोड़ 54 लाख 54 हजार है। जिसकी जांच करने पर पता चला है कि उक्त संपत्ति अवैध रूप से खरीद कर तैयार की गई है। जिनको आज सीज किया गया है। उन्हें नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा के अगर उन्होंने नशा बेचना बंद नहीं किया तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ड्रोन के जरिए गांव पे भी रखी जा रही नजर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *