मोगा में 6 रेत से भरी ट्रॉलियां और JCB जब्त:5 लोग गिरफ्तार, अवैध खनन पर पुलिस का एक्शन

मोगा जिले में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। धर्मकोट और कोट इसी खां पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। धर्मकोट के डीएसपी रमनदीप सिंह के मुताबिक गांव दौलेवाला में अवैध खनन की सूचना मिली थी। मौके पर छापेमारी में तीन ट्रॉलियां मिली। इनमें एक रेत से भरी थी और दो खाली थी। पुलिस ने एक जेसीबी मशीन और एक ऑल्टो कार भी जब्त की। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस वहीं दूसरे मामले में धर्मकोट पुलिस ने सतलुज नदी से मोगा की तरफ जा रही तीन रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में जगजीत सिंह (मलके), गुरचरण सिंह (नो बहार), जगतार सिंह (चड़िक), गुरजंट सिंह (बाजेके) और तरसेम सिंह (झंडा बग्गा) शामिल हैं। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *