मोगा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह विरोध भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी देने के फैसले के खिलाफ था। प्रदर्शन में AAP के सीनियर नेता प्यारा सिंह, नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी और मार्केट कमेटी चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे शामिल हुए। उन्होंने BJP के मोगा जिला प्रधान डॉ. सीमित गर्ग के कार्यालय के बाहर धरना दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। पूरे पंजाब में AAP कार्यकर्ता BJP नेताओं का घेराव कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प घटना में, BJP कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठे AAP नेताओं को पानी पिलाया और उनकी सेवा की।


